फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chautala se chandigarh campaign of jjp

जनता के मुद्दों को लेकर सभी 90 हलकों में जाएंगे : अजय चौटाला

Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
chautala se chandigarh campaign of jjp
डबवाली। जेजेपी की चौटाला में आयोजित जनसभा में उप​​​स्थित  नेता व कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
- गांव चौटाला से जेजेपी के चौटाला से चंडीगढ़ जनजागरण अभियान का आगाज
विज्ञापन

फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने शुक्रवार देर शाम अपने पैतृक गांव चौटाला से प्रदेशव्यापी चौटाला से चंडीगढ़ जनजागरण अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जेजेपी जनता से किए वादों को कानूनी रूप से लागू करने की दिशा में काम करेगी।
अजय चौटाला ने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के हित पीछे छूट रहे हैं। इसी व्यवस्था के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए यह अभियान शुरू हुआ है।
विज्ञापन

यह अभियान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। जनसभाओं के माध्यम से सरकार की नीतियों और कथित अनियमितताओं को जनता के सामने रखा जाएगा। जेजेपी अपनी नीतियों से भी लोगों को अवगत करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि जेजेपी पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की सोच के साथ वादों को कानून बनाकर लागू करने का प्रयास करेगी।
पार्टी की प्रमुख पहल और आगामी योजना
उन्होंने दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण के कानून को पार्टी की प्रमुख पहल बताया। हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने नवंबर 2023 में इस कानून को असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया था। युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने युवाओं की भागीदारी से संगठन मजबूत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुरू हुआ यह अभियान जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed