{"_id":"6712ae84afc621382503b064","slug":"the-miscreants-took-the-woman-hostage-and-took-away-20-tola-gold-and-one-kg-silver-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127333-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला को बंधक बना 20 तोले सोना और एक किलो चांदी ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला को बंधक बना 20 तोले सोना और एक किलो चांदी ले गए बदमाश
Sat, 19 Oct 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांव चौटाला में घर में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान।
सिरसा। गांव चौटाला में सर्वे के नाम पर आए चार युवकों और एक महिला ने मिलकर दिन दहाड़े एक घर में लूट की। घर में महिला अकेली थी और पानी मांगने के बहाने से उसे बेहोश कर आरोपियों ने उसे रस्सी से बांध दिया।
इसके बाद बदमाश घर से 20 ताले सोना, एक किलो चांदी और 50 हजार की नकदी चुराकर ले गए। जब महिला को होश आया तो उसने शोर मचाया, शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। महिला ने लोगों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। लूट की सूचना मिलने पर चौटाला पुलिस चौकी की टीम न सदर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में 6 टीमों का गठन किया गया है।
गांव चौटाला निवासी कालूराम की पत्नी रानी ने बताया कि उसके पति किराना की दुकान चलाते हैं। सास रिश्तेदारी में और बच्चे स्कूल गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दरवाजे पर एक महिला आई। उसने कहा कि वह सर्वे करने के लिए आई है।
विज्ञापन
उसे उसका आधार कार्ड चाहिए। रानी ने उसे कहा कि आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दुकान पर हैं। तब महिला ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। रानी ने बताया कि जब वह पानी लेने के लिए घर के अंदर जाने लगी तो पीछे से तीन युवक आए। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक ने चुन्नी से उसका गला दबा दिया।
तभी एक ओर युवक आया और उसने उसके मुंह पर रूमाल लगाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। रानी ने बताया कि जब उसे होश तो घर में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे हुए जेवरात और 50 हजार रुपये गायब थे।
सीसीटीवी की कर रहे जांच, छह टीमों का गठन
सदर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि महिला के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर सबूत जटा रही है। वहीं, छह टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करके पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं