फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The minimum temperature dropped to 5, Friday night was the coldest of this season.

Sirsa News: न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पहुंचा 5 पर, इस सीजन की सबसे ठंडी रही शुक्रवार की रात

Fri, 12 Jan 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped to 5, Friday night was the coldest of this season.
सिरसा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मेंं तापमान में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे अधिक ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ बीते दिन वीरवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को धूप निकलने का असर शुक्रवार सुबह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे तक धुंध की चादर शहर पर छाई रही। जिसके बाद दो से तीन घंटे तक धूप निकली और लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सर्द हवाएं चलती रहीं। जिसका असर धूप जाने के साथ ही देखने को मिला। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


धुंध के कारण देरी से पहुंचीं ये ट्रेन

--- गोरखधाम ट्रेन सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचनी थी जो शुक्रवार को रात 9 बजकर 16 मिनट सिरसा पहुंची
--- सिरसा एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सिरसा पहुंचती है शुक्रवार को वह सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सिरसा पहुंची।

--- श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस शाम 6 बजे सिरसा पहुंचती है जो 7 बजकर 22 मिनट पर पहुंची।
--- किसान एक्सप्रेस शाम साढ़े 7 बजे सिरसा पहुंचती है जो रात 8 बजकर 46 मिनट पर सिरसा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed