{"_id":"646121ed98eee014a401f085","slug":"the-groom-reached-the-village-bakrianwali-to-pick-up-the-bride-by-helicopter-sirsa-news-c-21-1-132850-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव बकरियांवाली में हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव बकरियांवाली में हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा
Sun, 14 May 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बकरियांवाली से दुल्हन की हेलिकॉप्टर में विदाई होती हुई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा (सिरसा)। हर मां-बाप का यही सपना होता है कि उनकी बेटी जहां पर जाए वहां खुश नजर आए। इसी कड़ी में सिरसा जिले के गांव बकरियांवाली में एक ऐसी शादी हुई। इसमें राजस्थान के शेरड़ा गांव से आया दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में विदा कराकर ले गया।
गांव बकरियांवाली की बेटी ज्योति पूनिया पुत्री पुरषोत्तम पूनिया की शादी 13 मई को राजस्थान के भादरा तहसील के गांव शेरड़ा निवासी दयाराम बेरवाल के सुपुत्र विनय बेरवाल के साथ हुई। अपनी दुल्हनिया को लेने के विनय बेरवाल ने हेलिकॉप्टर बुक किया। रविवार सुबह गांव बकरियांवाली में हेलिकॉप्टर उतरा। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हे ने हेलिकॉप्टर से गांव शेरडा के लिए उड़ान भर दी। पुरुषोत्तम ने कहा कि हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी बेटी की शादी धूमधाम से हो और खुशहाल जीवन यापन करें। विनय ने बताया कि उनका ये सपना था कि वह हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर आएंगे। दुल्हन का कहना है कि वह काफी खुश है। संवाद