फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Gram Panchayat started the library which was closed for years in the new building of village Bhangu

Sirsa News: गांव भंगू में वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी को ग्राम पंचायत ने नए भवन में किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The Gram Panchayat started the library which was closed for years in the new building of village Bhangu
लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्य व विद्यार्थी।
बडागुढ़ा। गांव भंगू की ग्राम पंचायत ने विद्यार्थियों के हित में कदम उठाते हुए पिछले कुछ वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी को नए भवन में स्थानांतरित किया है। पंचायत ने व्यायामशाला भवन की एक बिल्डिंग की मरम्मत एवं रंग-रोगन कर एक नई एवं बड़ी सार्वजनिक लाइब्रेरी खोली है। रविवार को ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सतनाम सिंह ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि सतनाम सिंह ने गांव के विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। ग्राम पंचायत उनके सहयोग के लिए हर समय तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेलों व समाजसेवा को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत प्रयासरत है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंच मनप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, नैब सिंह, सतनाम सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, कर्मदेव, कोमल, कमल, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बताकर करवा दिया था लाइब्रेरी को बंद



गौरतलब है कि बीते कुछ वर्ष पूर्व गांव के युवाओं ने गांव से चंदा एकत्रित कर राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर के एक कमरे में लाइब्रेरी की शुरुआत की थी। इस कार्य में तत्कालीन ग्राम पंचायत व पीटीआई जसपाल सिंह ने भी युवाओं का सहयोग किया था। लाइब्रेरी खुलने के बाद युवाओं ने कुछ समय तक इसमें पढ़ाई भी की, लेकिन स्टाफ में बदलाव के बाद विद्यालय की नई हेड ने लड़के-लड़कियों के एक साथ पढ़ने और चोरी या अन्य कोई घटना का तर्क देकर इस लाइब्रेरी को अवैध करार देते हुए बंद करवा दिया था।




डेढ़ वर्ष से गांव के विद्यार्थी कर रहे मांग



सरकारी स्कूल में स्थित लाइब्रेरी बंद होने के बाद पिछले करीब डेढ़ वर्ष से गांव के विद्यार्थी विद्यालय प्रशासन से लाइब्रेरी को फिर से खोलने की मांग कर रहे थे। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी ये बात ग्राम सरपंच सुखमेल कौर के समक्ष रखी तो सरपंच ने इस पर कार्रवाई शुरू की। ग्राम पंचायत ने व्यायामशाला की एक पुरानी बिल्डिंग को नया रूप देकर विद्यालय में बंद पड़ी लाइब्रेरी को वहां से यहां स्थानांतरित कर दिया। लाइब्रेरी के शुरू होने के बाद पिछले डेढ़ वर्ष से संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के चेहरे में खुशी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed