{"_id":"6500aafebd7025c988076d29","slug":"the-girl-committed-suicide-marriage-was-to-take-place-after-a-month-case-registered-against-fiance-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-5991-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवती ने लगाया फंदा<bha>;<\/bha> एक माह बाद होनी थी शादी, मंगेतर पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवती ने लगाया फंदा<bha>;</bha> एक माह बाद होनी थी शादी, मंगेतर पर मामला दर्ज
Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव घुंकावाली में एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने भाई के बयान पर मृतका के मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में बबलू कुमार ने बताया कि वह करीब 4 माह से बीकानेर में मिस्त्री का कार्य करता है। उसकी छोटी बहन सुनीता की सगाई दो वर्ष पूर्व गांव नाढोड़ी निवासी सज्जन कुमार के साथ हुई थी। एक माह बाद सुनीता की शादी करनी थी। सोमवार को उसके छोटे भाई विष्णु ने फोन पर सूचना दी कि बहन सुनीता ने घर में फंदा लगा लिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो सुनीता की मौत हो चुकी थी। बबलू ने बताया कि जब सुनीता का फोन चेक किया तो पाया कि आत्महत्या से पूर्व सुनीता की सज्जन कुमार से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। बबलू के मुताबिक उन्हें पता चला कि सज्जन कुमार उसकी बहन के साथ गाली-गलौच व झगड़ा करता था। आत्महत्या से पूर्व भी उसने सुनीता से झगड़ा किया था। इसी से परेशान होकर सुनीता ने आत्महत्या कर ली। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि सज्जन कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।