फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The gang that carried out the snatching incident was exposed

Sirsa News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The gang that carried out the snatching incident was exposed
 सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। 
सिरसा। छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सुनार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीरबल व महेंद्र सिंह निवासी काशी वाड़ा मोड मंडी बठिंडा पंजाब व सोने की बालियों का खरीदार सुनार अमृतपाल सिंह निवासी वार्ड 6 मोड मंडी बठिंडा का रहने वाला है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि 25 सितंबर 2024 को परमजीत कौर निवासी बाजेकां ढाणी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दोपहर 3 बजे वह नहर कॉलोनी के सामने वाली गली में स्कूटी पर अपनी बेटी के साथ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बेटी से सोने की बाली झपट्टा मारकर ले गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीनाझपटी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की खैरपुर पुलिस चौकी ने मंगलवार शाम को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को ऑटो मार्केट के नजदीक से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रानियां में एक व सिरसा में दो वारदात की

आरोपी युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रानियां में एक व शहर सिरसा में दो वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर सोने की बालियां व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed