{"_id":"6952c2a69c03dc44d40880d0","slug":"the-function-discussed-in-detail-for-the-upliftment-of-the-society-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150337-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समारोह में समाज के उत्थान के लिए विस्तार से चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समारोह में समाज के उत्थान के लिए विस्तार से चर्चा की
विज्ञापन
सिरसा। आर्य समाज मंदिर में बैरागी समाज के लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद। विज्ञप्ति
सिरसा। आर्य समाज मंदिर में बैरागी समाज का मिलन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें सभी बैरागी समाज व आसपास के गांवों के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैरागी समाज सभा के प्रधान जयचंद बैरागी ने की। इस समारोह में समाज के उत्थान के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वप्रथम स्व. महावीर सोढा व स्व. रामअवतार स्वामी के निधन पर सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा बैरागी समाज की धर्मशाला को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई और बैरागी समाज के लोगों से धर्मशाला के लिए बढ़ चढ़कर आर्थिक सहयोग के लिए आह्वान किया गया है।
उन्होंने बैरागी समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे मिल जुलकर एकता के साथ समाज को आगे ले जाने के लिए एक मंच पर आएं। मुख्य कार्यकारिणी सदस्य व मोबाइल यूनियन के उपप्रधान पवन कुमार स्वामी ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण के लिए समाज के महानुभावों ने गहरी रूचि दिखाई है और उनके आह्वान पर सभी लोगों ने सहयोग रूपी हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उपप्रधान विमल स्वामी ने सभी से आह्वान किया कि समाज के सभी लोग तन-मन-धन से धर्मशाला के निर्माण सहित समाज उत्थान के सभी कार्यों में सहयोग करें। हनुमान स्वामी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर चिमनलाल, भाल सिंह, भोजराज चौटाला, मनोज बैरागी चौटाला, पटवारी ओमप्रकाश, जगदेव बैरागी, पवन बैरागी फरवाईकलां, निर्मल कुमार, दयाराम बैरागी व अन्य मौजूद रहे।