फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The family went to visit relatives, money and jewelery were stolen from the house.

Sirsa News: परिवार गया रिश्तेदारी में, घर से चोरी हो गए रुपये व आभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
The family went to visit relatives, money and jewelery were stolen from the house.
ऐलनाबाद। प्रताप नगर में निवासी गुरदेव सिंह परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से किसी ने घर का ताला तोड़कर रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने गुरदेव की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत में गुरदेव ने बताया कि 31 जनवरी को वह परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह जब वहां से लौटा तो देखा कि घर की ताला टूटा पड़ा है और सामान बिखरा पड़ा है। जब उन्होंने सामान की जांच की तो देखा कि अलमारी से 45000 रुपये और आभूषण चोरी मिले। आभूषण में एक सोने का कड़ा, मुंदरी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद के वार्ड में घर से सात हजार रुपये चोरी

ऐलनाबाद। वार्ड 13 में लड्ढा पेट्रोल पंप वाली गली निवासी सहदेव भादु ने घर में चोरी के शिकायत पुलिस को दी है। सहदेव ने बताया कि घर से 7 हजार रुपये, 5 चांदी के सिक्के चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि वह सिरसा के गांव कालुआना का रहने वाला है और फिलहाल ऐलनाबाद के वार्ड 13 रह रहा है। 1 फरवरी की शाम को वह परिवार सहित गांव चला गया था। 3 फरवरी को जब वह लौटा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है और सारा सामान बिखरा हुआ था। जब जांच की तो पता चला कि घर से 7 हजार रुपये और 5 चांदी के सिक्के चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed