फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The family went for treatment, thieves broke the lock and searched the house

Sirsa News: परिवार गया इलाज करवाने, चोरों ने ताला तोड़कर खंगाल लिया घर

Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The family went for treatment, thieves broke the lock and searched the house
कालांवाली। नगर के जलघर रोड स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। घटना में मकान से हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी होने की आशंका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मकान मालिक सतपाल चावला की बेटी डाॅ. जीविका चावला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता सतपाल भुजिया और मटर का व्यापार करते हैं। वह एक भाई और चार बहनें हैं। दो माह पहले उनकी एक बहन की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह से उनकी मां वीना बीमार हैं। उनके मस्तिष्क में परेशानी है। बठिंडा पंजाब के अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है। इसके लिए उनके परिजन बठिंडा गए हैं।
विज्ञापन

वहां से लौटकर डाॅ. जीविका ने वीरवार को घर में सफाई की। इसके बाद वह कहीं चली गईं थीं। शुक्रवार दोपहर जब वह घर पहुंचीं तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे थे और सारा सामान बिखरा था। चोरों ने पूरी तसल्ली के साथ मकान की हर अलमारी और बेड आदि को खंगाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर उनकी बहन के ससुराल पक्ष की ओर से दी गई सोने की अंगूठी और नए कपड़े चुरा ले गए हैं। उनके पिता के आने पर ही घर से चोरी हुए पूरे सामान का पता चल पाएगा। सूचना मिलते ही शहर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है।

डाॅ. जीविका दो दिन से घर की देखभाल कर रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर अपने घर पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा था। डाॅ. जीविका ने घटना की जानकारी पड़ोसियों और कालांवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed