फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The family had gone to Sant Nagar, fire broke out in the house, loss of one million

Sirsa News: परिवार गया था संतनगर, घर में लगी आग, दस लाख का नुकसान

Fri, 10 Mar 2023 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Mar 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to Sant Nagar, fire broke out in the house, loss of one million
शशिदेव शबाना वाली गली के घर में खड़ी कार में लगी आग। संवाद
सिरसा। शहर के शिव चौक के पास गली शशिदेव शबाना वाली में एक घर में वीरवार रात के समय में आग लग गई। इस दौरान एक कार व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने परिवार व दमकल विभाग को दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक अपने परिवार सहित संत नगर में गया हुआ था।
विज्ञापन

घर के पड़ोसी हरप्रीत ने बताया कि वीरवार रात को गाड़ी का हूटर व हॉर्न अचानक बजने लगे। आवाज को सुनकर उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो पड़ोसी रणजीत के घर में आग लगी हुई थी। इसके बाद दमकल विभाग को इस संबंध में सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। मकान मालिक रणजीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित संत नगर में गया हुआ था। पीछे से अचानक आग लग गई। पड़ोसी ने इसके बारे में सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे तथा बहुत कुछ जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed