फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The employees demonstrated and handed over a memorandum to the SE

Sirsa News: कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एसई को सौंपा ज्ञापन

Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The employees demonstrated and handed over a memorandum to the SE
सिरसा। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी के बैनर तले जिला भर के कर्मचारियों ने वीरवार को को सिरसा में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता पीडब्ल्यूडी के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान मनमोहन सिंह ने की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बाजारों में विरोध प्रदर्शन निकालते हुए पीडल्यूडी कार्यालय में एक्सईएन कमल दीप सिंह राणा एवं सिंचाई विभाग के परिमंडल अभियंता पवन भारद्वाज को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को ईमेल के माध्यम से प्रमुख अभियंताओं को भेज कर मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 24 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक मांग पत्र अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जसवंत सिंह को भी सौंपा गया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा व राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने कहा कि हमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व भवन तथा मार्ग विभाग के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने संगठन पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया और कर्मचारियों को आश्वस्त भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन मिलने के पश्चात हिसार स्थित उनके निवास स्थान का घेराव टाल दिया गया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सभी अधीक्षक अभियंताओं कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन जारी है। अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी यूनियन के मांग पत्र पर बातचीत का समय नहीं दिया तो संगठन आगामी प्रांतीय कमेटी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाएगा। इस दौरान यूनियन के कर्मचारी मौजूद रहे।


आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल

सिरसा। पुलिस लाइन सिरसा में पुलिस जवानों को आपात स्थिति में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने तथा विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करवाई गई। डीएसपी आदर्श दीप सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अभ्यास के तहत पुलिस के जवानों को विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। पुलिस लाइन में प्रशिक्षकों की टीम ने जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी, डंडा, केन-शील्ड, आंसू गैस तथा वाटर कैनन आदि का बारीकी से अभ्यास कराया। इसके अलावा दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव बारे भी बताया। विषम परिस्थितियों से निपटने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को आधुनिक तौर-तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। डीएसपी आदर्श दीप सिंह कहा कि प्रत्येक जवान को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व सच्ची निष्ठा से करनी चाहिए, तथा आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी संजीव बल्हारा, डीएसपी विकास कृष्णन व जिला पुलिस के जवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed