फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The employee coordination committee sent a memorandum to the education minister through the block education officer

Sirsa News: कर्मचारी तालमेल कमेटी ने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The employee coordination committee sent a memorandum to the education minister through the block education officer
डबवाली। खंड ​शिक्षा अ​धिकारी को मागों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए अध्यापकगण।
डबवाली। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी डबवाली की ओर से खंडस्तर पर शिक्षा विभाग की वादाखिलाफी एवं जन शिक्षा से जुड़ीं समस्याओं और एसएमसी के मर्जर विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण दास के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में विभाग की ओर से जारी पत्र, जिसमें एसएमसी विलय, स्कूल मर्जर, क्लस्टर तोड़ने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने, पुरानी पेंशन योजना लागू न करने, सार्वजनिक शिक्षा को सीमित करने वाले फैसलों के खिलाफ आवाज उठाई गई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यदि इन मुद्दों तथा मांगपत्र में शामिल अन्य मांगों का समाधान समय रहते नहीं किया जाता तो सितंबर में शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पानीपत पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ब्लॉक डबवाली के प्रधान नानक चन्द ने की। मंच संचालन कोषाध्यक्ष अजय सिंह ग्रोवर ने किया व संघ की मांगों के बारे में उपस्थित अध्यापकों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर स्टेट कमेटी उपप्रधान गुरमीत सिंह व कृष्ण कायत ने अपने भाषण से अध्यापकों में जोश जगाया। इसके अलावा, अध्यापक जसदीप सिंह अलीका तथा ओपीएस संघर्ष समिति प्रधान प्रदीप कुमार ने अपने अपने विचार रखे।

धरने में सचिव रविंदर सिंह, जिला कमेटी सदस्य अनिल कुमार, दिनेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, राजकीय प्राथमिक संघ से भूप सिंह, अजय सेठी व अन्य अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed