{"_id":"685ed2f2edb6a27f1602fda5","slug":"the-elections-for-kalandiwali-municipality-are-tomorrow-a-direct-showdown-between-congress-and-bjp-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140020-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली नगर पालिका के चुनाव कल, कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली नगर पालिका के चुनाव कल, कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली नगरपालिका के प्रधान एवं वार्ड सदस्य के पदों के लिए चुनाव 29 जून को होना है। प्रधान पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। चुनाव प्रचार में नशे का मुद्दा हावी रहा।
भाजपा प्रत्याशी को पार्टी के भीतर गुटबाजी और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिल रही है। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के लिए कई मंत्री पहुंचे हैं, जिन्होंने जीत के दावे के साथ अपने प्रत्याशी को प्रधान बनाए जाने की बात कही है।
वहीं, चुनाव व मतगणना के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 30 जून को सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगे और मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेंगे। कालांवाली में भाजपा को विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा। पूर्व विधायक शीशपाल केहरवाला ही चुनाव जीते थे। ऐसे में सांसद कुमारी सैलजा और विधायक शीशपाल केहरवाला की कालांवाली में अच्छी पकड़ है। कांग्रेस ने हर मंच से भाजपा को नशे और पेयजल सप्लाई के मुद्दे पर घेरा है। कालांवाली चुनावों में नशे का मुद्दा हावी रहा है और प्रदेश सरकार के प्रयासों के बाद हालात नहीं सुधरने पर कहीं न कहीं इस मुद्दे का लाभ कांग्रेस को मिलता नजर आता है।
विज्ञापन
30 जून को सीडीएलयू में होगी मतगणना : कालांवाली नगरपालिका के आम चुनाव 29 जून को होंगे। मतगणना 30 जून को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के डाॅ. बीआर आंबेडकर भवन में करवाई जाएगी। मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
जिलाधीश शांतनु शर्मा ने बताया कि कालांवाली नगरपालिका चुनाव मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल द्वारा बूथ या कैंप लगाने पर रोक लगाई है।