फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The district has kept spontaneous footage, sirsa news

जिले में सहज कर रखी हुई है फुटेज

Thu, 15 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 15 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले भर के सभी 31 बैंकों और 232 शाखाएं सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। अक्तूबर माह में सभी बैंकों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार सभी बैंकों और शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में हैं।
विज्ञापन

जिले में सभी बैंकों और शाखाओं में सीसीटीवी फुटेज सहज कर रखी हुई है। नोट बंदी के बाद अब तक किसी भी बैंक ने फुटेज डिलिट नहीं की है। 31 बैंक सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। गत दिवस एक बैंक में हुए चोरी के प्रयास के बाद भी फुटेज खंगाले गए जिसमें पीछे का पूरा रिकॉर्ड शॉ कर रहा है। इसी प्रकार कस्बों और गांवों में शाखाएं अधिक हैं जिनमें से कुछ शाखाएं शहरी क्षेत्र में भी हैं। कुल शाखाएं 232 हैं। जिला अग्रणी बैंक ने अक्तूबर माह में सीसीटीवी कैमरों के बारे में सभी बैंकों से रिपोर्ट मंगवाई थी जिसके तहत सभी 31 बैंकों ने बैंकों के अलावा 232 शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे सही हालत में होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। बैंकों की ओर से सीसीटीवी फुटेज डिलिट नहीं की जाती बल्कि क्षमता के बाद करीब डेढ़ माह से पहले की फुटेज अपने-आप ही डिलिट हो जाती है। बिजली का संकट बैंकों पर असर नहीं डालता क्योंकि जिले में एक भी ऐसा बैंक नहीं है जहां जनरेटर की व्यवस्था न हो। लाइट जाने से न तो बैंकों का काम रुकता है और न ही सीसीटीवी कैमरे बंद होते हैं क्योंकि जनरेटर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

बता दें कि आरबीआई द्वारा सभी बैंकों को आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहज कर रखने के निर्देश दिए हैं। अब तक किसी बैंक ने फुटेज डिलिट नहीं की है और अब निर्देश जारी होने के बाद तो फुटेज डिलिट करने का सवाल ही नहीं उठता। यदि फिर भी किसी बैंक ने ऐसा किया तो वह संदेह के घेरे में आ सकता है। यह तो 31 दिसंबर के बाद ही मालूम होगा कि आरबीआई इन फुटेज को अपनी जांच में किस प्रकार इस्तेमाल करेगी। उल्लेखनीय है कि देश भर के सैकड़ों बैंकों में नोट बंदी के बाद करेंसी से जुड़े कई मामले प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed