फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers protest against drugs

Sirsa News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल

Sun, 11 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against drugs
रानियां। क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में रानियां थाना क्षेत्र के गांव हारनी खुर्द के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में नशीली गोलियों और चिट्टे की सप्लाई हो रही है जिससे 15 से 25 वर्ष की आयु के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गांव में नशे की सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण भानीराम, सुखदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, पालाराम, महावीर और जीतराम सहित महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर ले जाती है लेकिन शाम को या अगले दिन छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

इससे नशे का कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोग नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं और पुलिस द्वारा उनका कुछ नहीं बिगाड़े जाने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के अधिकतर लोग मजदूरी और खेतीबाड़ी के काम में व्यस्त रहते हैं। उनके काम पर जाने के बाद नशे के कारोबारी युवाओं को नशीली गोलियां और चिट्टा उपलब्ध कराते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि वे कई बार पुलिस को इस संबंध में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए वह पुलिस का सहयोग करने को तैयार हैं।

थाना प्रभारी बोले-सूचना दें ग्रामीण, तत्काल होगी कार्रवाई :

रानियां थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि गांव में नशे की बिक्री हो रही है तो ग्रामीण करीवाला चौकी में इसकी सूचना दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed