फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pallavi secured first place and Meenu second in the fancy dress competition.

Sirsa News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, मीनू रही द्वितीय

Sun, 11 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pallavi secured first place and Meenu second in the fancy dress competition.
सिरसा। बालिका दिवस पर बालिकाओं को सम्मानित करते हुए रमेश स्वामी। विज्ञप्ति
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में चतरगढ़ पट्टी में आयोजित कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पल्लवी ने प्रथम, मीनू ने द्वितीय और राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को लॉयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला और साहित्यकार मानक चंद जैन ने उपहार देकर सम्मानित किया। साहुवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बेटियों के अधिकारों और महत्व के प्रति जागरूक करने का अवसर है। समाज को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां हर बेटी को अपने सपने पूरे करने के समान अवसर मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। इसके बावजूद भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, अशिक्षा और सामाजिक-आर्थिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार मानक चंद जैन ने कहा कि बेटियां परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और देश के भविष्य की निर्माता हैं। वे वैज्ञानिक, डॉक्टर, वकील, आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनने के साथ खेलों में भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नीलम, सुनीता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed