{"_id":"6acbccd71fe8ec48700c39a9","slug":"anti-drug-campaign-intensified-44-affected-individuals-identified-and-treatment-initiated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166583-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे के खिलाफ मुहिम तेज, 44 पीड़ितों की पहचान कर उपचार शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे के खिलाफ मुहिम तेज, 44 पीड़ितों की पहचान कर उपचार शुरू कराया
Sun, 11 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। नशे के खिलाफ अभियान के तहत डबवाली पुलिस की नशा मुक्ति टीम और नशा मुक्ति कमेटियों के संयुक्त प्रयासों से 44 नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा गया है। टीम ने 10 गांवों और दो वार्डों में घर-घर जाकर नशे से प्रभावित लोगों की पहचान की और उनके परिजनों को उपचार के प्रति जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने नशे से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों से संवाद किया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जरूरतमंदों का उपचार शुरू करवाया गया। अभियान का उद्देश्य प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए प्रेरित करना है।
42 गांवों में गठित की गईं कमेटियां
आनंद कुमार ने बताया कि अभियान में नशा मुक्ति कमेटियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं। अब तक 42 गांवों और मंडी कालांवाली में इन कमेटियों का गठन किया जा चुका है। कमेटियों के सदस्य स्थानीय स्तर पर नशे से प्रभावित लोगों की पहचान करने, उनके परिवारों को जागरूक करने और उपचार के लिए प्रेरित करने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जागरूकता से नशे के खिलाफ लड़ाई होगी मजबूत
पुलिस की ओर से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे की समस्या का समाधान तलाशने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशे की समस्या छिपाने के बजाय उसका उपचार करवाना जरूरी है। नशे से प्रभावित लोगों को तिरस्कार नहीं बल्कि सहयोग, उपचार और सम्मान की आवश्यकता है। सामुदायिक भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिल सकती है।