फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sandeep crowned Mr. Fresher and Ankita Miss Fresher.

Sirsa News: संदीप बने मिस्टर और अंकिता को मिस फ्रेशर का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sandeep crowned Mr. Fresher and Ankita Miss Fresher.
सिरसा। बीबीए की फ्रेशर पार्टी में चुने गए छात्र व छात्राएं। संस्थान
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज (यूएसजीएस) के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से बीबीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में ‘द बिगिनिंग्स–स्केचिंग आउट न्यू मेमोरीज’ फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई।
विज्ञापन

समारोह में संदीप को मिस्टर फ्रेशर, अंकिता को मिस फ्रेशर, मयंक छाबड़ा को मिस्टर ईव, शगुनदीप कौर को मिस ईव, केशव सिंगला को मिस्टर पर्सनैलिटी और दिशा को मिस पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों और रैंप वॉक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें विभागीय गतिविधियों से जोड़ना और प्रतिभा दिखाने का अवसर देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इवेंट मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे बीबीए के विषयों की व्यावहारिक उपयोगिता समझने का अवसर मिला। विभिन्न गतिविधियों से आपसी तालमेल, जिम्मेदारी और सामूहिक कार्य की भावना को भी बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. हरदर्शन कौर रहीं। डॉ. नियति चौधरी और नेहा अरोड़ा ने सह-समन्वयक की जिम्मेदारी निभाई, जबकि आयोजन समिति में अस्मिता चौधरी ने योगदान दिया। विद्यार्थियों के सहयोग से समारोह संपन्न हुआ।

सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
यूएसजीएस के डीन प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करने का भी अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed