{"_id":"683c962d350130071c0e4354","slug":"the-date-of-sirsa-wrestling-competition-has-been-changed-now-it-will-be-held-on-4-5-june-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138809-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा कुश्ती प्रतियोगिता की तिथि में हुआ बदलाव, अब 4-5 जून को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा कुश्ती प्रतियोगिता की तिथि में हुआ बदलाव, अब 4-5 जून को होगी
विज्ञापन
सिरसा। जिले में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता सिरसा कुमार एवं कुमारी और सिरसा केसरी (पुरुष व महिला वर्ग) का दो जून को आयोजन किया जाना था। किन्हीं कारणों से अब यह दो जून की जगह चार जून को होगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का लंबे समय से कुश्ती के खिलाड़ी इंतजार कर रहे थे।
कुश्ती की इन स्पर्धाओं का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि सभी पहलवानों, कोचों तथा अखाड़ा संचालकों को अवगत करवाया जा चुका है। इस प्रतियोगिता के दौरान सभी आयु वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतिभागियों का वजन सुबह सात बजे से नौ बजे तक लिया जाएगा।
इसके बाद कोई भी खिलाड़ी वजन के लिए पात्र नहीं होगा। कुश्ती मुकाबले ठीक 10 बजे शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुषों के फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों प्रकार के मुकाबले सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में होंगे। महिला वर्ग में केवल फ्री स्टाइल के मुकाबले होंगे और वह भी इन्हीं तीन वर्गों में विभाजित होंगे।
विज्ञापन
सीनियर महिला वर्ग के लिए वजन श्रेणियां 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलोग्राम निर्धारित की गई हैं। सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल वर्ग के लिए श्रेणियां 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम निर्धारित की गई हैं। वहीं, सीनियर पुरुष ग्रीको रोमन वर्ग में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलोग्राम की श्रेणियां रहेंगी।
जूनियर (अंडर 21) पुरुष और महिला वर्गों में भी यही वजन श्रेणियां मान्य रहेंगी। सब-जूनियर (अंडर 17) महिला वर्ग की वजन श्रेणियां 36-40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 73 किलोग्राम निर्धारित की गई हैं। सब-जूनियर पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों में वजन श्रेणियां 41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किलोग्राम निर्धारित की गई हैं।
ये दस्तावेज लाने जरूरी
जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि सिरसा कुमार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का वजन 74 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है, जबकि सिरसा केसरी प्रतियोगिता के लिए 74 से 125 किलोग्राम तक वजन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपने ओरिजिनल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी दस्तावेज की एक-एक फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।