फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The cow protectors demonstrated against the plight of the cow

गोवंश की दुर्दशा के विरोध में गोरक्षकों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The cow protectors demonstrated against the plight of the cow
तहसीलदार विनती को ज्ञापन सौंपते गोरक्षक दल के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में गोवंश की दुर्दशा व समस्या को लेकर गोरक्षकों ने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला गोरक्षा प्रमुख डॉ. पंकज सैन के नेतृत्व में गोरक्षकों ने गो अत्याचार बंद करो के नारे लगाए। इसके बाद तहसीलदार विनती को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने विश्वास दिलाया कि उनके ज्ञापन को उपायुक्त पार्थ गुप्ता के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. पंकज सैन ने बताया कि शहर में गोवंश की हालत अत्यंत दयनीय है। लोग पालतू गोवंश को लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। ये लोग गो अत्याचार जैसे घिनौने काम के साझेदार बनते हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृत गोवंश को मिट्टी में दफन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों गोकशी व गो तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में गो सुरक्षा कार्यबल समिति में सदस्यों के साथ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। लंपी पीड़ित गोवंश के उपचार व रखरखाव की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है। यहां धूप व बारिश में गोवंश को बचाने के लिए उचित व्यवस्था व चारा-पानी की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर डॉ. पंकज सैन, आकाश चाचाण, कपिल सरावगी, हर्ष मित्तल, शिवम गर्ग, चक्षु गर्ग, अशोक चंडालिया, कशिश मेहता, हर्ष मेहता, कमल कांटीवाल, संजय गुज्जर, अरमान ग्रोवर, रंजीत सिंह टक्कर, अजय, सतबीर, राजेन्द्र, छात्र नेता सुमित मेहता, विजय अरोड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed