{"_id":"652cbaff086f84f3f70def14","slug":"the-condition-of-the-road-in-front-of-the-traffic-police-station-is-bad-due-to-potholes-sirsa-news-c-128-1-slko1008-8177-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अतिक्रमण की मार से सिसक रहे शहर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अतिक्रमण की मार से सिसक रहे शहर के बाजार
विज्ञापन
सिरसा। शहर में मुख्य बाजार और मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों की मनमानी के आगे जिला और पुलिस प्रशासन दोनों ही पस्त नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है। अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। शहर में खरीदारी करने के लिए लोगों की चहल पहल बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी तैयारी नहीं की गई है।
बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण यहां पर अभी से ही जाम की स्थिति बन रही है। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ बाजारों की गलियों और मुख्य सड़कों पर बने गड्ढे चालकों का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। शहर में नगर परिषद कार्यालय की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनी मोहंता मार्केट की स्थिति ही काफी खराब है। यहां पर दुकानदारों की ओर से फट्टे लगाकर अतिक्रमण किया गया है। दो पहिया वाहन तो दूर लोगों का पैदल चलना भी अब मुश्किल हो रहा है। रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, नोहरिया बाजार, फैशन कैंप वाली गली, भादरा बाजार में स्थिति खराब हो रही है। यहां पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। शहर वासियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या आम हो गई है। नगर परिषद की ओर से अभी तक न तो अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई तैयार की गई है और न ही बाजारों में पीली पट्टी लगाई गई है।
वर्जन
बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की टीम बनाई गई है। पहले भी दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है। बाजारों की गलियों में बने गड्ढों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। - संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद सिरसा।