{"_id":"65662118fbec4455010915f7","slug":"the-cold-winds-that-lasted-the-whole-day-increased-the-chill-the-temperature-dropped-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10714-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पूरा दिन चली ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पूरा दिन चली ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
डबवाली बाईपास से सुबह के समय खेतों में से उगता हुआ सुर्य।
सिरसा। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे जिला में ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को पूरा दिन ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं दोपहर के समय में धूप निकलने से मौसम गर्म हुआ। साथ ही मौसम खराब होने की वजह से प्रदूषण का स्तर 101 अंक बढ़ गया।
मंगलवार को अलसुबह से ही आसमान में धुंध छाने से मौसम खराब हो गया। इसके बाद ठंडी हवाओं के चलते धुंध थोड़ा छंटनी शुरू हुई। वहीं दोपहर के समय में ठंडी हवाओं के साथ धूप निकली। ठंडी हवाओं के चलते ठंड का एहसास हुआ। वहीं इस दौरान प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई। पिछले दिन सोमवार की तुलना में 101 अंक एक्युआई बढ़ गया। इस दौरान 185 से एक्यूआई 286 हो गया। जिसकी वजह से स्मॉग के हालात बन गए। शाम होते ही आसमान में स्मॉग छा गई, जिसके कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। अगर जिले में बारिश होती है तो ठंड और अधिक बढ़ सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तापमान में आई गिरावट
मंगलवार को मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था।