{"_id":"688673b0d2171d2e980761e4","slug":"the-candidate-reached-rania-instead-of-rania-road-the-police-took-him-to-sirsa-in-12-minutes-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141521-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां रोड की जगह रानियां पहुंचा परीक्षार्थी, पुलिस ने 12 मिनट में पहुंचाया सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां रोड की जगह रानियां पहुंचा परीक्षार्थी, पुलिस ने 12 मिनट में पहुंचाया सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने सेवा सुरक्षा और सहयोग की भावना के अपने संकल्प को सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) में सार्थक कर दिखाया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल रानियां रोड की जगह एक परीक्षार्थी रानियां पहुंच गया। जब उसने देखा तो पाया कि वह महावीर दल रानियां रोड स्कूल है। परीक्षार्थी ने एक व्यक्ति को अपना रोल नंबर दिखाया। व्यक्ति उसे बस स्टैंड लेकर आया और पांच से 10 मिनट इंतजार करने पर बस सिरसा की बस नहीं आई। ऐसे में तुरंत संबंधित व्यक्ति ने डायल 112 को फोन किया और सारी जानकारी दी। पांच मिनट के भीतर डायल 112 बस स्टैंड पहुंची और युवक महावीर को सिरसा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल रानियां रोड पहुंचाया।
पुलिस हेल्पलाइन की टीम में पुलिसकर्मी बलवंत सिंह व ठाकुर सिंह ने 12 मिनट में रानियां से सिरसा पहुंचाया। गौरतलब है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में डायल 112, ईवीआर व राइडर तक कोई पीछे नहीं रहा। पुलिस ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
जहां अभी तक समाजसेवी संस्थाएं इस दिशा में सहयोग कर रहीं थी। वहीं, पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस काम में लगे हुए थे। रोडवेज के डिपो इंचार्ज भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में लगे हुए थे। कोई परीक्षार्थी सीईटी से देने से चूक न जाए, इस दिशा में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और लोग लगे रहे।
विज्ञापन
चार किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र तक छोड़ा
रोडवेज डिपो के ट्रैफिक इंचार्ज सुधीर कुमार व उनकी टीम भी बस स्टैंड पर पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रही। बस स्टैंड पर जहां परीक्षार्थियों को कॉलेज के बारे में जानकारी दी जा रही थी। वहीं, किसी परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र तीन से चार किलोमीटर दूर था तो टीआई की गाड़ी से उसे छोड़ा गया, ताकि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा दे सकें।
गलत केंद्र पर पहुंची परीक्षार्थी, राइडर ने की मदद
नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन रानियां रोड पर एक युवती की परीक्षा थी। वह बस स्टैंड के नेशनल कॉलेज पहुंच गई। जहां पर उसने अपना रोल नंबर जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को दिखाया तो उन्होंने बताया कि यह कॉलेज रानियां रोड पर पड़ता है। इस पर परीक्षार्थी घबरा गई, क्योंकि उसके पास 30 मिनट का वक्त बचा था। ऐसे में पुलिस की टीम ने उसे ढांढस बंधाया और राइडर बाइक से नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन रानियां रोड पहुंचाया। ऐसे में समय पर परीक्षार्थी परीक्षा दे पाई।