{"_id":"682a1c8989b1979cee06bd37","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-in-a-ruined-house-he-was-missing-from-home-since-may-9-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138106-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खंडहर मकान में मिला किशोर का शव, 9 मई से घर से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खंडहर मकान में मिला किशोर का शव, 9 मई से घर से था लापता
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी इलाके में खंडहर मकान में रविवार देर शाम को एक किशोर का शव मिला। बदबू आने पर आस पड़ोस के लोगों को शक हुआ और धीरे-धीरे लोग जमा हो गए।
कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आजम खान (12) के रूप में हुई है। वह 9 मई से घर से लापता था। अब उसका शव चतरगढ़पट्टी इलाके में एक बंद पड़े खंडहर मकान में मिला। शव के सड़ने के कारण बदबू आ रही थी।
मृतक के घरवालों ने कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। वह मंदबुद्धि एवं मूकबधिर था। घरवाले उसकी तलाश में जुटे थे। जिस मकान में शव मिला है वह कई दिनों से बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिवार रहता है किराये के मकान में
आजम खान का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से सिरसा के चतरगढ़पट्टी इलाके में किराये के मकान में रहता था। पिता नूर मोहम्मद मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। रविवार को सूचना मिलने पर आजम खान का परिवार पहुंचा। पहचान होने पर मां को सदमा लगा।