फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused who asked for extortion was caught, found another's sim and asked for extortion by calling

सिरसा: रंगदारी मांगने वाला आरोपी काबू, दूसरे का मिला सिम तो फोन कर मांगी रंगदारी

Tue, 14 Feb 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The accused who asked for extortion was caught, found another's sim and asked for extortion by calling
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। रंगदारी मांगने मामले में सीआईए कालांवाली तथा थाना कालांवाली की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से फोन भी बरामद किया है। आरोपी ने दूसरे का सिम मिलने के बाद फोन कर रंगदारी मांगनी शुरु कर दी थी।
सीआईए कालावाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान बिंद्र सिंह निवासी गांव अलीकां थाना रोड़ी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, नशा तस्करी की कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पहले फोन कर एक दुकानदार से 50 हजार की रंगदरी भी ली थी। इसके बाद उसने दूसरों को फोन किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 फरवरी को आरोपी ने जग्गा तख्तमल के नाम से मंडी कालावाली के लवली स्वीट्स संचालक सतीश कुमार और अनाज मंडी के आढ़ती महेश कुमार से अलग - अलग फोन करके डेढ़ लाख और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार सीआईए कालांवाली और थाना कालांवाली पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed