फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused arrested for promising to sell suits at cheap prices

Sirsa News: सस्ते दामों पर सूट बेचने का झासा देने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for promising to sell suits at cheap prices
डबवाली। सदर पुलिस थाना की साइबर टीम ने इंस्टाग्राम पर सस्ते में लेडीज सूट देने व पैसे रिफंड करने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी करने के आरोपी सतपुरा जिला भरतपुर राजस्थान निवासी मुकीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गरीब और अशिक्षित लोगों को नौकरी, लोन अथवा पैसे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन खातों को साइबर ठगी में उपयोग करता था।
विज्ञापन


आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय साइबर ठगों के संपर्क में था और उन्हीं को बैंक खाते, क्यआर कोड एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। उन्हीं खातों में ठगी की राशि मंगवाकर आरोपी पैसे निकालता था और बदले में कमीशन प्राप्त करता था। आरोपी मुकीम को काबू कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेलेंद्र कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उसकी बहन को इंस्टाग्राम पर कारकी क्लॉथ के नाम से एक पेज सामने आया, जो सस्ते लेडीज सूटों का विज्ञापन दिखा रहा था। इस पर उसने एक सूट 550 रुपये यूपीआई के माध्यम से क्यूआर कोड पर पैसे भेज दिए। इसके बाद उन्होंने सूट की कीमत ज्यादा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत ज्यादा बताने के कारण पीड़िता ने ऑर्डर कैंसिल करने के लिए फोन किया तो उन्होंने कहा कि पैसे वापस नहीं हो रहे कहकर 1100 रुपये भेजने के लिए कहा तो पीड़िता ने पैसे भेज दिए। ऐसा करते करते आरोपियों ने पीड़िता सें 17,352 रुपये ऐंठ लिए। इस पर थाना में अभियोग दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पीएसआई गोपी राम के नेतृत्व में एक टीम पीएसआई अरविंद, सिपाही राजेंद्र गठित की गई थी। टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी मुकीम को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed