फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accessible toilets built at the bus stand of village Rodi did not start even after one and a half years

Sirsa News: गांव रोड़ी के बस स्टैंड पर बनाए सुलभ शौचालय डेढ़ साल बाद भी नहीं हुए शुरू

Sun, 14 Jan 2024 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jan 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
The accessible toilets built at the bus stand of village Rodi did not start even after one and a half years
रोड़ी। भले ही देश व प्रदेश सरकार हर गांव व शहर में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश दे रही है, लेकिन ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते गांव रोड़ी के बस स्टैंड पर बनाए गए नए सुलभ शौचालय करीब डेढ़ साल के बाद भी शुरू नहीं हो पाए है। इन सुलभ शौचालयों के गेट पर ताला लगा हुआ है। जिससे ग्रामीणों व बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार भले ही ओडीएफ मुक्त गांव बनाने का दावा कर रही हो, लेकिन उनके गांव में लोगों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि स्थानीय बस स्टैंड पर प्रशासन की ओर से लगभग डेढ़ साल पहले 6 सुलभ शौचालय बनाए गए थे। जिसमें दो शौचालय महिलाओं के लिए, दो शौचालय पुरुषों के लिए, एक शौचालय विकलांगों और एक शौचालय वेस्टर्न है। जिन पर अभी तक ताला लटका हुआ है। ये शौचालय उपयोग में नहीं होने से असामाजिक तत्व इनका सामान उतारकर ले जा रहे हैं। बस स्टैंड से रोजाना सैकड़ों यात्री कालांवाली, डबवाली, सिरसा, सरदूलगढ़, तलवंडी साबो और बठिंडा सहित कई जगहों के लिए यात्रा करते हैं। सुलभ शौचालय शुरू ना होने से खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा में व्यस्त हूं। आपको कोई भी जानकारी लेनी है तो कार्यालय में आकर ले सकते हैं।
-भजन लाल, बीडीपीओ, खंड बड़ागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed