फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Temperature increased due to sunlight, chill increased due to cold wind in the evening

Sirsa News: धूप निकलने से तापमान में हुई बढ़ोतरी, शाम को ठंडी हवा से बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased due to sunlight, chill increased due to cold wind in the evening
सिरसा। मौसम में एक बार फिर से बदलाव नजर आया। शनिवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि शाम के समय फिर से ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, वहीं शनिवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह के समय धुंध छाई रही। वहीं दोपहर के समय हल्की धूप निकलने से शीतलहर से थोड़ी देर के लिए राहत मिली। वहीं शाम होते-होते ठंडी हवाओं चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर के समय में करीब 4 से 5 घंटे धूप निकली। जिसके चलते बच्चे, महिलाओं ने घरों की छत पर धूप का आनंद लिया। धूप निकलने के कारण शहर के सार्वजनिक जगहों व पार्कों में भी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी की गई दर्ज
शनिवार को धूप निकलने के कारण मौसम में बदलाव रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा था। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिन और अभी धुंध और शीतलहर चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed