{"_id":"63713181f97752563708351d","slug":"tell-others-to-vote-fight-with-families-sirsa-news-hsr6470259194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे को वोट डालने की कह दो परिवारों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे को वोट डालने की कह दो परिवारों से की मारपीट
विज्ञापन
कालांवाली (सिरसा)। गांव देसूमलकाना में मतगणना होने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने रविवार सुबह दो परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और दूसरे प्रत्याशी को वोट डालने के आरोप लगाए। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव देसूमलकाना सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी आमने सामने रहे। जिनमें प्रत्याशी गुरजीत कौर ने जरनैल कौर को 857 मतों से हरा दिया। आरोप है कि हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक रविवार को अपने नजदीकी मतदाताओं के घर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने उक्त परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाए कि उन्होंने उनके बजाय दूसरे प्रत्याशी को वोट डाल दिया। ऐसे में सुबह ही उक्त लोगों ने उनके दो परिवारों के सदस्यों के साथ हाथापाई भी की। पीड़ित परिवार ने 112 नंबर पर मामले की सूचना दी और मौके पर ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों से बातचीत की ओर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले को वही पर ही सुलझा दिया।
नामांकन से पहले ही दोनों परिवारों में हुआ था समझौता
सूत्रों के अनुसार गांव देसूमलकाना में सरपंच उम्मीदवार के लिए नामांकन दर्ज किए जाने से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। इस दौरान पीड़ित परिवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया और दूसरे को समर्थन दे दिया। उक्त प्रत्याशी गांव में हार गया। इसके बाद हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने उक्त परिवार पर दूसरे को वोट डालने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
मामले की सूचना आई थी। 112 नंबर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची थी और वहीं पर ही मामला सुलझा दिया। लिखित में थाने में अभी कोई भी शिकायत नहीं आई है।
- सुनील कुमार, मुंशी, कालांवाली थाना, सिरसा