फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tehsildar arrived with JCB to remove lawyers' seats, protested and asked for seven days' time

Sirsa News: वकीलों की सीटें हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे तहसीलदार, किया विरोध, सात दिन का समय मांगा

Thu, 24 Apr 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 24 Apr 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar arrived with JCB to remove lawyers' seats, protested and asked for seven days' time
सीटें हटाने का विरोध करते वकील।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऐलनाबाद। कोर्ट परिसर के पास वकीलों द्वारा बनाई सीटों को तोड़ने के लिए वीरवार को तहसीलदार रविंद्र सिंह मलिक पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। कर्मचारियों ने सीटें हटाने के लिए जैसे ही जेसीबी मशीन चलाई तो वकीलों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराज सिंह खोसा ने कहा कि प्रशासन केवल अधिवक्ता की सीटों को हटाने पर जोर दे रहा है। ऐलनाबाद ब्लॉक क्षेत्र में कई अवैध गतिविधियां जारी हैं। यदि प्रशासन ने अधिवक्ताओं की सहमति के बिना जबरन चैंबर तोड़ने की कार्रवाई की तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं, तहसीलदार रविंद्र सिंह मलिक ने बताया कि ऐलनाबाद कोर्ट की तरफ से शिकायत आई थी कि कुछ वकीलों ने अवैध रूप से अपनी सीटें बना ली हैं। कोर्ट ने इसे तोड़ने का आदेश दिया था। वकीलों ने अब सात दिन का समय मांगा है। वकीलों ने उनसे कहा है कि वे स्वयं ही अपनी सीटें हटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed