फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   teerth yatri returned from nanded

Sirsa News: तख्त सचखंड नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु गदगद

Fri, 22 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
teerth yatri returned from nanded
 नादेड से सिरसा रेल से पहुंचे श्रद्धालु। रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था बनाते हुए। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) की यात्रा पर गए श्रद्धालु वीरवार सुबह सिरसा पहुंचे। सिरसा पहुंचने पर श्रद्धालुओं का प्रशासन ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और आध्यात्मिक उत्साह साफ दिखाई दिया।

15 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस विशेष ट्रेन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान खान-पान, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंध किए गए थे। रेलवे स्टेशन पर मौजूद परिजनों और संगत ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed