फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teams reached every village to spread the message of education and save the girl child.

Sirsa News: हर कोने तक शिक्षा और बेटी बचाओ का संदेश पहुंचाने के लिए गांव-गांव पहुंचीं टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teams reached every village to spread the message of education and save the girl child.
सिरसा। ​शिक्षा विभाग की टीम गांवों में नुक्कड़ नाटक करती हुई। विभाग
सिरसा। शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से जिला सिरसा के पिछड़े खंडों में नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की गई है। अब गांव-गांव जाकर ग्रामीणों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रस्तुतियों में बेटी बचाओ अभियान और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी शामिल की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के खंड ऐलनाबाद, ओढां, रानियां, बड़ागुढ़ा, नाथूसरी चोपटा और डबवाली में आगामी दिनों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान सिरसा तक सीमित नहीं रहकर हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पानीपत, कैथल, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और जींद जिलों के 36 खंडों तक फैला है। हर खंड के गांवों में यह जागरूकता अभियान विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------
नुक्कड़ नाटक ऐसी कला है जो गांव की चौपाल से लेकर गलियों तक असर छोड़ती है। हमारा उद्देश्य है कि सिरसा जिले के हर गांव में शिक्षा की रोशनी फैले और लोग समझें कि शिक्षा से ही जीवन में सच्ची प्रगति संभव है। - बलबीर सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
हमारी टीम गांव-गांव जाकर शिक्षा का महत्व समझा रही है। आगे भी नाटक जारी रहेंगे। टीम बेटी बचाओ का संदेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है। अपनी भाषा और अंदाज में जब लोग यह नाटक देखेंगे तो संदेश गहराई से असर करेगा। - सुनील कुमार, ड्रामा इंस्ट्रक्टर व नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article