फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   teacher suspended

छात्रा से अश्लील बातें करने वाला अध्यापक निलंबित

Wed, 07 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
teacher suspended
फोन पर छात्रा से अश्लील बातें करने और धमकी देने के आरोपी इंग्लिश अध्यापक प्रवीण कुमार को शिक्षा निदेशालय ने सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच के लिए उपायुक्त द्वारा एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी की जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच में अध्यापक प्रवीण कुमार संलिप्त पाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि मुख्यालय द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर अध्यापक प्रवीण कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जींद मुख्यालय में भेजा गया है। निलंबित अध्यापक निलंबन कार्यकाल के दौरान किसी भी तरह के अवकाश पर बिना अनुमति के नहीं जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि इसी स्कूल के प्राचार्य व एक अन्य अध्यापक की भी इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

ये था मामला
कुछ दिन पहले स्कूल की एक छात्रा का अध्यापक प्रवीण कुमार के साथ ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें अध्यापक छात्रा के साथ अश्लील बातें करता है। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्महत्या करने को विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed