{"_id":"6834b58c285df8a8a402d3b4","slug":"tea-seller-arrested-with-1526-kg-opium-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138470-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चाय बेचने वाले को 1.526 किलो अफीम सहित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चाय बेचने वाले को 1.526 किलो अफीम सहित दबोचा
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड स्थित कपाल मंडी के पास एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 536 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान रामचलित्र कुमार उर्फ रितेश कुमार पुत्र बाबू चंद निवासी गांव कलवन जिला गया बिहार,हाल किरायेदार पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम रविवार को एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में डबवाली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कपास मंडी के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति के हाथ में प्लास्टिक का थैला था।
पुलिस ने थैले की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 526 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी रामचलित ने पुलिस को बताया कि वह पिछले सात वर्षों से सिरसा में मजदूरी कर रहा है। अभी वह अनाज मंडी में चाय की रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि ये अफीम जसमन कुमार उर्फ रोयल यादव पुत्र सतेंद्र यादव निवासी गांव चाया जिला चतरा झारखंड ने मधु कुमार नामक व्यक्ति के हाथ उसे भेजी थी। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी रामचलित्र कुमार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।