{"_id":"65e20142a512399dcb044a29","slug":"target-to-administer-polio-vaccine-to-15-lakh-children-in-sirsa-district-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116022-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा जिले में डेढ़ लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा जिले में डेढ़ लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन
सिरसा। पल्स पोलियो अभियान के तहत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। जिला नागरिक अस्पताल में उप सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को दवा पिलाने का अभियान शुक्रवार से शुरू हो चुका है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने पांच साल तक के बच्चों को 3 मार्च तक पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नितिन सोमानी, उप सिविल सर्जन डॉ. बुध राम, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. विपुल गुप्ता, डॉ. संजय कुमार, योगेश खन्ना, ट्रेनिंग स्कूल की प्राचार्या सुशीला, एएनएम दर्शना, निर्मला, अनिल मलिक व कमल ककड़ भी उपस्थित रहे।
अभियान की कामयाबी के लिए 152 मोबाइल टीमों का गठन
उप सिविल सर्जन डाॅ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि बच्चों को दवा पिलाने के लिए जिले में 741 बूथ, 51 ट्रांजिट टीम एवं 152 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। अभियान के दौरान 1,49,356 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए जिले में 154 सुपरवाइजर व 2736 वैक्सीनेशन बूथ मैंबर लगाए गए हैं। सभी बूथ मैंबर को हिदायत दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के स्लम एरिया व हाई रिस्क एरिया (ईंट भट्ठे और घुमंतू आदि) पर अधिक ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा न छूटे।