फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Talent search competition in CDLU tomorrow, students will show skills in 12 disciplines

Sirsa News: सीडीएलयू में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कल, 12 विधाओं में कौशल दिखाएंगे विद्यार्थी

Wed, 06 Sep 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Talent search competition in CDLU tomorrow, students will show skills in 12 disciplines
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए तैयारी करते विव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सभागार में युवा कल्याण निदेशालय की ओर से 8 सितंबर को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 36 विभागों के विद्यार्थी 12 विधाओं में हिस्सा ले सकेंगे। इस बार चंद्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता की थीम न्यू इंडिया ऑन मून, न्यू फ्लाइट ऑफ न्यू इंडिया व भारतीय ज्ञान प्रणाली रखी गई है।
प्रतियोगिता के लिए अब तक विवि के 200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। विद्यार्थी सात सितंबर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा व शाम 5 बजे तक प्रतियोगिताएं समाप्त होंगी।
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता छात्र नवंबर में होने वाले युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। वहीं इसके बाद इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भी जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विधाओं में छात्र ले सकेंगे हिस्सा
- संगीत,
- नृत्य,
- भाषण,
- मोनो-अभिनय,
- चित्रकारी,
- काव्यात्मक संगोष्ठी,
- अनुकरण,
- वाद्य यंत्र,
- वीडियोग्राफी,
- फोटोग्राफी,
- पॉवर प्वाइंट प्रजेंशन,
- प्रश्नोत्तरी


वर्जन
युवा कल्याण निदेशालय की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा। अब तक विभाग के पास 200 एंट्री आ चुकी है। जो विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहते हैं वे 7 सितंबर तक अपने आवेदन करवा सकते हैं। --- डॉ. मंजू नेहरा, निदेशक, युवा कल्याण निदेशालय, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed