फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tablets will be given to 2176 students in the district

जिले में 2176 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tablets will be given to 2176 students in the district
जिले में 2176 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे टैबलेट
विज्ञापन

तकनीकी युग में अब सरकारी स्कूल के छात्र भी नहीं रहेंगे पीछे
टैबलेट के माध्यम से सिर्फ शैक्षणिक वेबसाइट को ही खोल पाएंगे विद्यार्थी
क्रासर: टैबलेट में सभी प्रकार की होगी शैक्षिक जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शासन ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एक नई पहल की है। तकनीक के इस युग में अब सरकारी स्कूल के छात्र भी पीछे नहीं रहेंगे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने वाले टैबलेट के प्रयोग से उनकी पढ़ाई आसान हो सकेगी। साथ ही विद्यार्थी टैबलेट के माध्यम से अन्य शैक्षिक ज्ञान भी ले सकेंगे। वहीं, जिले में 2176 छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की कोशिश भी की जाएगी।
पांच मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ई-अधिगम योजना के तहत सरकारी स्कूल के छात्रों को टैबलेट देने के कार्य की शुरुआत करेंगे। सरकारी स्कूलों के दसवीं और बारहवीं के छात्रों को टैबलेट देने के कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं। छात्रों को मिलने वाले टैबलेट में प्रतिदिन के लिए दो जीबी इंटरनेट मिलेगा। टैबलेट में सभी प्रकार की शैक्षिक जानकारी भी होगी।
विज्ञापन

खंडस्तरीय कार्यक्रमों में 2176 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 530 छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में 405 को, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली में 344 को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा में 226 को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में 135 को, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में 402 को व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चोपटा में 134 छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed