{"_id":"5845bfab4f1c1be67244832c","slug":"syl-to-politics-can-be-plated-case-tanwar-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति की भेंट चढ़ाया जा सकता है एसवाईएल मामला : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति की भेंट चढ़ाया जा सकता है एसवाईएल मामला : तंवर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फै सले को लागू करवाना केंद्र की जिम्मेदारी होती है, लेकिन पीएम मोदी ने तो अब तक एसवाईएल मामले पर एक भी शब्द नहीं बोला है, इस मामले को भी सरकार राजनीति की भेंट चढ़ाना चाहती है।
वे सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रक ारों से बातचीत कर रहे थे। एसवाईएल नहर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले सर्वदलीय बैठक हुई, बाद में सभी दलों के लोग मिलकर राष्ट्रपति से मिले, लेकिन लगता नहीं है कि इस मामले में काम होगा, क्योंकि पीएम ने इस मामले को लेकर अभी तक समय ही नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन फिलहाल केंद्र सरकार पंजाब चुनाव को लेकर इस फैसले को लागू नहीं करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अदालत के सारे फैसले हरियाणा के हक में आए हैं। उन्होंने शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में अभी पीएम ने न तो नोटबंदी पर और न ही एसवाईएल मामले में एक भी शब्द बोला है। भाजपा नेताओं के स्वर जरूर अलग-अलग हैं।
नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि 26 दिन बाद भी देश में हालात नहीं सुधरे हैं, बल्कि रोजाना परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पूरा देश नोटबंदी की गिरफ्त में आकर परेशान है। आज यह समस्या नोट मृत्यु बनती जा रही है। देश में करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ को इलाज के लिए तो कुछ को बेटी की शादी के लिए पैसा नहीं मिला। ऐसे लोगों ने भी आत्महत्या की है। सरकार अभी भी इससे निपटाने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहा है। देश के ज्यादातर अर्थशास्त्री कह चुके हैं कि 50 दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता, इसमें कई साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया नोटबंदी को गलत बता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को नोटबंदी की पहले से ही जानकारी थी, जो काला धन था, वह तो पहले ही निकल गया।
विज्ञापन
नोटबंदी से बेरोजगारी बढे़गी
युवा कांग्रेस के चुनाव में हलका स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर चुनाव जीतने वालों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दस साल पहले राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से बेरोजगारी बढे़गी और बेरोजगारी बढ़ी तो देश में अपराध बढे़गा। उन्होंने कहा कि देश की 40 प्रतिशत आबादी अनपढ़ है और 80 प्रतिशत आबादी को ऑनलाइन कैश ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं है तो देश में कैसे कैशलेस प्रणाली कामयाब हो सकती है।
हाथ तो पहले से मिले, लेकिन दिल मिलने चाहिए
हुड्डा और तंवर जल्द ही एक हो सकते हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाथ तो पहले से मिले हुए हैं, लेकिन दिल मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि झगड़ा तो विचारधारा का है, व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं। शिंदे कमेटी की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि वे कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं, कमेटी का जो फैसला होगा, वह मान्य होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर कांग्रेस नेता प्रदेश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते देश में विदेशी निवेश कम हुआ है, देश के उद्योगपति भी पैसा दूसरे देशों में जाकर लगा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन केडिया, रमेश भांदू, सुरजीत सिंह, अमित सोनी, गोपाल कंबोज आदि मौजूद थे।