फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SYL sirsa, krishna bedi sirsa, sirsa

एसवाईएल पर दूसरे दल सेक रहे हैं राजनीतिक रोटियां : कृष्ण बेदी

Sun, 30 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
SYL sirsa, krishna bedi sirsa, sirsa
bedi - फोटो : Bureau

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने शनिवार देर रात डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां से आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


 इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल 2017 से अनुसूचित जाति का बैकलॉक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का लाभ नया सेशन शुरू होते ही छात्र-छात्राओं को देने की नीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चला कर बेटियों के उत्थान में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यह बहुत ही अच्छी बात है कि डेरा सच्चा सौदा अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। एसवाईएल पर उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा हरियाणा को पानी देने का जो आदेश हुआ है वह पानी प्रदेश को जरूर मिलेगा। इस पर दूसरी पार्टियां अपनी राजनीति चमकाने के लिए अपनी रोटियां सेक रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो पानी आएगा, हर जिले में सबको समान पानी मिलेगा, ताकि सभी किसानों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन


 इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया गया, ताकि डेरा श्रद्धालुओं को डेरा सच्चा सौदा पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि रूट परमिट 2017 की नीति को विड्रा किया गया, इस पर नई पॉलिसी बनाकर हल  करवाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भुवनेश्वर दयाल, चेयरमैन हैफड रविंद्र कल्याण, प्रदेश सचिव एससी मोर्चा चंद्र प्रकाश बोस्ती, भाजपा नेता जोनी खट्टर, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज राम कुमार, लेखाकार मक्खन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed