फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   swachhata sarve

सिरसा में केवल 36 शहरवासियों ने स्वच्छता पर दिया सिटीजन फीडबैक, ऐलनाबाद में 17 ने

Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
swachhata sarve
शहर में लगा हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का बोर्ड। - फोटो : Sirsa
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 चार जनवरी से शुरू हो चुका है। यह सर्वेक्षण 31जनवरी तक चलेगा। हालांकि इस सर्वेक्षण के लिए टीम कब आएगी, यह किसी को पता नहीं। लेकिन सिटीजन फीड बैक देने में सिरसा वासी अभी तक रुचि नहीं दिखा रहे। जबकि सिटीजन फीडबैक के करीब एक हजार अंक निर्धारित किए गए है। कुल चार हजार अंकों का सर्वेक्षण है। जिसमें से सर्विल लेवल, डायरेक्ट ऑर्ब्जेवेशन व सर्टिफिकेशन के एक एक हजार अंक है।
विज्ञापन

तीसरे लीग में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का फाइनल रिजल्ट सिटीजन फीडबैक के भी अंक मिलने हैं। लेकिन सिरसा शहर की सफाई व्यवस्था के लिए फीडबैक देने के लिए अभी तक केवल 36 लोगों ने ही एप्प डाउनलोड करके अपना फीडबैक दिया। जबकि ऐलनाबाद में 17 लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया है। लेकिन सबसे खराब स्थिति मंडी डबवाली, रानियां और कालांवाली की है, इस शहर के लोगों में से किसी भी व्यक्ति ने अभी तक अपना फीडबैक नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रथम और द्वितीय लीग में सिरसा का यह रहा है परिणाम
बीते दिनों प्रथम व दूसरे लीग के रिजल्ट जारी किए गए थे। एक लाख से दस लाख की जनसंख्या वाले शहरों में सिरसा शहर को प्रथम लीग में 154वां स्थान हासिल किया है। लेकिन दूसरे लीग में सिरसा शहर 225वें स्थान पर लुढ़क गया। सिरसा शहर ने हरियाणाव् में प्रथम लीग में 12 वां स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे लीग में 16वें स्थान तक पहुंच गया। कुल 384 शहरों को शामिल किया गया था। डबवाली उपमंडल को 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले शहरों में शामिल किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में डबवाली को प्रथम लीग में आल इंडिया में 76 वां स्थान हासिल हुआ। जबकि हरियाणा में आठवां स्थान मिला। वहीं द्वितीय लीग में स्वच्छता में यह 88वें स्थान पर पहुंच गया। हरियाणा में नौंवे स्थान पर पहुंच गया। इसमें 94 शहरों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 50 हजार जनसंख्या में ऐलनाबाद व रानियां
ऐलनाबाद शहर प्रथम लीग में आल इंडिया रैंक 48 था। हरियाणा में 6वां रैंक रहा। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंक 161 था। जबकि हरियाणा में 16 वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं रानियां शहर की आल इंडिया रैंकिंग प्रथम लीग में 185 थी। हरियाणा में 20वें स्थान पर थी। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंकिंग 135 थी। हरियाणा में 16वां स्थान था। वहीं 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में कालांवाली का प्रदर्शन खराब रहा है। कालांवाली की प्रथम लीग में 693 शहरों में आल इंडिया रैंक 667 था। जबकि हरियाणा में 33वां रैंक आया। वहीं द्वितीय लीग में आल इंडिया रैंक 510 आया। लेकिन हरियाणा में 27वां रैंक आया।
एप्प डाउनलोड करके लोगों को अपने शहर की स्वच्छता पर फीडबैक देना चाहिए। सिटीजन फीडबैक के भी अंक निर्धारित किए गए हैं।
- विजय कुमार, टीम लीडर, स्वच्छ भारत मिशन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed