फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shri brahmin sabha committee terminated

Sirsa News: सभा की कार्यकारिणी भंग करने का दावा

Mon, 31 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
shri brahmin sabha committee terminated
सिरसा। प्रेसवार्ता करते हुए संस्था के सदस्य। संवाद
सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड सिरसा की एक मीटिंग में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का दावा किया गया है। यह निर्णय सभा के संविधान के अनुच्छेद 50 के अनुसार सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया। दयानंद शर्मा ने इस दौरान समाज की एकता और निष्पक्ष चुनाव की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन

दयानंद शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सभा के पोर्टल पर कुल 27 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 5 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है और बिशंबर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। एक सदस्य राजिंद्र शर्मा बाहर रहते हैं और सभा की किसी मीटिंग में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुद को प्रधान घोषित करने वाले अर्जुन शर्मा के पास मात्र तीन सदस्य हैं। इससे मीटिंग का कोरम पूरा नहीं होता जिससे प्रधान पद के चयन पर सवाल उठता है। दयानंद शर्मा का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर उसका उत्थान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज में आपसी भाईचारा और एकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर समाज के हित में एकजुट होने की अपील की।

कार्यकारिणी भंग और सदस्य स्थिति : मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष एसएन पारीक, शमशेर शर्मा, अशोक उपाध्याय और दलीप दाधिच मौजूद थे। दयानंद शर्मा के अनुसार, पंजीकृत 27 सदस्यों में से 5 मृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed