फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in 2 houses

Sirsa News: अबूबशहर की भांभू ढाणी में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
theft in 2 houses
लाखों के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवरात व सवा लाख से अधिक की नकदी चोरी
विज्ञापन

परिजनों पर नशीले स्प्रे के इस्तेमाल की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव अबूबशहर में तेजाखेड़ा रोड पर भारतमाला पुल के पास स्थित भांभू ढाणी में शनिवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बड़ी मात्रा में पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवरात के साथ-साथ सवा लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए।
भांभू ढाणी निवासी देवीलाल पुत्र मदन लाल और उनके रिश्तेदार अनिल पुत्र दुनीचंद के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बताया गया है कि 18 अगस्त को देवीलाल के पिता मदन लाल का सर्पदंश के कारण निधन हो गया था। शनिवार को दिवंगत की 12वीं की रस्म होनी थी।
विज्ञापन

इसके चलते शुक्रवार रात घर में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सत्संग का आयोजन किया गया था। शनिवार सुबह भी कार्यक्रम होना था। बताया गया कि सत्संग के बाद परिवार के सदस्य देर रात करीब 12 बजे से 3:30 बजे के बीच अपने-अपने स्थान पर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब इंद्रा देवी पत्नी साहब राम, देवीलाल पत्नी विमला देवी, सुमन सहित अन्य महिलाएं उठीं तो उन्हें कुछ अजीब महसूस हुआ जो दरवाजे वे आमतौर पर बंद नहीं करती थीं वे दरवाजे बाहर से बंद थे।
विमला देवी की आंखों में तेज जलन और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था। इसके बाद परिवार को कुछ अप्रिय घटना की आशंका हुई। परिजनों के अनुसार बरामदे में उनके पास कूलर चल रहा था।
आशंका है कि चोरों ने कूलर के पानी में कोई नशीला स्प्रे या केमिकल मिला दिया जिसके प्रभाव से परिवार के सदस्य गहरी नींद में चले गए। स्थानीय चिकित्सक द्वारा प्राथमिक जांच के दौरान भी आंखों में किसी रसायन या स्प्रे के असर की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
गद्दे की ओट लगाकर तोड़े संदूक, पुश्तैनी जेवरात व नकदी ले गए
जब परिजनों ने कमरों की जांच की तो चोरों ने कमरे के दरवाजे के आगे गद्दे लगाकर उसे ओट कर चोरी को अंजाम दिया था। कमरे में रखे दो संदूकों में से एक का ताला तोड़ा गया। उसमें रखीं चाबियों के जरिये दूसरे संदूक को खोल लिया गया। चोर दोनों संदूकों से पुश्तैनी सोने की बालियां, अन्य सोने के आभूषण तथा करीब 20-20 तोले वजन की चांदी की पाजेब सहित लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा, घर में रखी एक लाख रुपये से अधिक की नकदी भी चोरों ने साफ कर दी।

दूसरे घर की खिड़की के सरिये मोड़कर दाखिल हुए चोर
ढाणी में देवीलाल के रिश्ते में भाई अनिल पुत्र दुनीचंद के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां चोरों ने कमरे की खिड़की में लगे लोहे के सरियों को मोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर एक अटैची और कपड़ों से भरी थैली भी अपने साथ ले गए। हालांकि, बाद में ये सामान घर के पास ही धान के खेत में फेंक गए। परिजनों ने चोरी की वारदात के बारे में अलसुबह करीबन 3:30 से 4 बजे के बीच तुरंत 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस, एवीटी टीम, डायल-112 की टीम तथा चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर चोरों के पैरों के निशान भी दिखाई दिए हैं। पुलिस द्वारा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

दो या उससे अधिक चोर होने की आशंका
पीड़ित परिवार के अनुसार, जिस तरीके से दोनों घरों में वारदात को अंजाम दिया गया, उससे आशंका है कि चोरी में दो या उससे अधिक चोर शामिल हो सकते हैं। तलाशी के दौरान चोरों की जल्दबाजी में रुपयों से भरा एक अन्य बैग नीचे गिर गया जो चोरी होने से बच गया। चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ढाणी मालिक देवीलाल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed