{"_id":"6a948982e43d9d2c15015b36","slug":"programmes-will-be-conducted-on-hindi-diwas-sirsa-news-c-128-1-sir1011-164091-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हिंदी दिवस पर जिले में होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हिंदी दिवस पर जिले में होंगी प्रतियोगिताएं
Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डिंग मंडी। जिले में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना है।
जिला हिंदी पखवाड़ा प्रभारी एवं भाषा विशेषज्ञ सूरज दुग्गल ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कविता पाठ, चित्र देखकर कविता एवं कहानी लेखन, दृश्य एवं घटना वर्णन, भाषण, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं।
विद्यालय स्तर पर विजेता विद्यार्थी 31 अगस्त तक आयोजित होने वाली खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके बाद खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों को 10 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं एवं हिंदी संबंधी गतिविधियों में शामिल करने का आह्वान किया।
डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय एवं खंड स्तर की प्रतियोगिताएं निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए सूचना भेज दी गई है।