{"_id":"63b7086d73a33a2bce595c58","slug":"survey-of-street-vendors-will-be-done-registration-will-be-done-for-government-schemes-sirsa-news-hsr6517017133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेहड़ी चालकों का होगा सर्वे, सरकारी योजनाओं के लिए करेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेहड़ी चालकों का होगा सर्वे, सरकारी योजनाओं के लिए करेंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
शहर के टाउन पार्क के पास लगीं सब्जियों की रेहड़ियां। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रेहड़ी चालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके तहत उनका पंजीकरण होगा और जिस भी योजना के तहत वे योग्य होंगे, उन्हें लाभ दिलाया जाएगा। जल्द ही सर्वे शुरू करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से सर्वे करवाने के लिए सक्षम युवाओं की सहायता ली जाएगी। 100 सक्षम युवाओं की डिमांड भेजी जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी चालकों को 10 हजार रुपये का लोन प्रदान किया जाता है ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर सके।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना शुरू की गई है। इसके तहत रेहड़ी चालकों को 10 हजार रुपये का लोन दिया जाता है। योजना के तहत जिले में 1162 रेहड़ी चालकों को लोन उपलब्ध करवाया गया है। अब इन लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। इन रेहड़ी चालकों को सरकार की ओर से शुरू की गई अन्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्थानीय निकाय विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब नगर परिषद ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सर्वे करके रेहड़ी चालकों का पंजीकरण किया जाएगा।
-------------------
योजना के तहत पोर्टल पर पंजीकरण होगा
नगर परिषद की सोशल मोबलाइजर मोनिका शर्मा ने बताया कि रेहड़ी चालकों के सर्वे और पंजीकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाइनेंशियल इंस्ट्रक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पोर्टल पर पंजीकरण होगा। पंजीकरण होते ही रेेहड़ी चालक को पता चल जाएगा कि वह किन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए योग्य है।
विज्ञापन
----------
इन योजनाओं का मिल सकता है लाभ
-प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
-श्रम विभाग योजना
-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना
-प्रधानमंत्री जन धन योजना
-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
-प्रधानमंत्री वंदना योजना
-जननी सुरक्षा बीमा योजना
-वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
-----------
जिला स्तर पर कमेटी का होगा गठन
स्थानीय निकाय विभाग के ओर से आदेश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाए। उक्त अधिकारी इन योजनाओं को लेकर ध्यान रखेंगे। इस कमेटी में जिला नगर आयुक्त को चेयरपर्सन बनाया जाएगा। जबकि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, एलडीएम, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी और एक अन्य अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा।
------------------
जल्द शुरू होगा सर्वे : मोनिका शर्मा
रेहड़ी चालकों का सर्वे कर पंजीकरण किया जाना है। इसके लिए सक्षम युवाओं की डिमांड भेजी जाएगी। रेहड़ी चालकों के लिए जरूरी बात ये है कि उन्हें अपने पास आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र रखना होगा, ताकि पंजीकरण के समय दिक्कत न हो। पंजीकरण होते हुए उन्हें पता चल जाएगा कि वे किन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए योग्य हैं।
-मोनिका शर्मा, सोशल मोबलाइजर, नगर परिषद, सिरसा।