फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Surendra Sharma made head of Jodhkan's youth unit

Sirsa News: सुरेंद्र शर्मा जोधकां का बनाया युवा इकाई प्रधान

Mon, 23 Sep 2024 07:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Surendra Sharma made head of Jodhkan's youth unit
सिरसा। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ महासभा के पूर्वजों को हिसार रोड स्थित महर्षि गौतम आश्रम में समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विजय जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम सभा में शामिल रहे पंडित काशीराम जोशी, चानण राम सांखी, हरीराम जाजड़ा, मंगतराम तिवारी, रिखी राम हलवाई सहित अन्य महानुभावों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उन्होंने बताया कि इस आश्रम का कार्य पिछले करीब 5 सालों से बंद पड़ा था। आश्रम के प्रधान के स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण 3 माह पूर्व उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब लगातार आश्रम का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लोगों का समर्पित कर दिया जाएगा। उपाध्यक्ष सुरेश दड़बा ने बताया कि इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा जोधकां को युवा इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि दीपक जोशी को कोषाध्यक्ष व जुगल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर राजकुमार, सोनिया शर्मा, बलदेव जोशी, अमन जोशी, मुकेश जोशी, कपिल जाजड़ा, पव जाजड़ा, जगतपाल जोशी, मनोज जोशी, भूप जोशी, भूप जोधकां सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed