{"_id":"677c1e66fc82398a560556a8","slug":"superintendent-of-police-did-a-surprise-inspection-of-kalanwali-police-station-and-checked-the-records-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131117-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस अधीक्षक ने किया कालांवाली थाने का औचक निरीक्षण, जांचा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस अधीक्षक ने किया कालांवाली थाने का औचक निरीक्षण, जांचा रिकॉर्ड
Mon, 06 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली थाने का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सोमवार को कालांवाली थाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों व सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक की।
पुलिस अधीक्षक ने थाना के रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाए। शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुने। अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
अपराध नियंत्रण के लिए अपने अपने क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरों में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर जाए। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।