{"_id":"66d23b685c2eb7a318038668","slug":"sunny-day-15-mm-rain-in-the-evening-waterlogging-in-the-city-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-124999-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिन में धूप, शाम हुई 15 मिमी बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिन में धूप, शाम हुई 15 मिमी बारिश से शहर में जलभराव
Sat, 31 Aug 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद बरनाला रोडपर भरा पानी।
सिरसा। शहर में दिनभर धूप निकलने के बाद देर शाम को मौसम में अचानक बदलाव हो गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक हुई बारिश को 15 मिमी मापा गया है। इस कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया।
मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने की आशंका जताई थी। ऐसे में दोपहर बाद शहर में बारिश हुई। इस कारण शहर के मुख्य चौराहों पर पानी भर गया। इनमें आंबेडकर चौक, सांगवान चौक, परशुराम चौक, शिव चौक, बस स्टैंड क्षेत्र शामिल हैं।
उमस और गर्मी के कारण अस्पतालों में चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में लोगों की भीड़ दिख रही है। ऐसे में बारिश आने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी। हालांकि बारिश के बाद मच्छर पैदा होने से मलेरिया और डेंगू के मामलों में इजाफा होने की उम्मीद है। इस कारण नगर परिषद की ओर से फॉगिंग कराई जा रही है। इसके लिए मलेरिया विभाग के कई दल सक्रिय हैं।
विज्ञापन
-- -
फसलों के लिए बेहतर है बारिश
कृषि विभाग के निदेशक सुखदेव कंबोज ने बताया कि यह बारिश धान, बाजरा और ग्वार की फसल के लिए अच्छी है लेकिन फूल आने के कारण ज्यादा बारिश से नरमे की फसल को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान नियमित रूप से नरमे की देखभाल करें और जांच करते रहें। बीमारी की आशंका होने पर तुरंत कृषि अधिकारी से संपर्क करें।