फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sumedh is giving a message to the youth through cycling to stay away from drugs

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए साइक्लिंग से संदेश दे रहा है सूमेध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sumedh is giving a message to the youth through cycling to stay away from drugs
सिरसा। युवाओं को नशा से दूर रहने, खेलों और योगा के प्रति प्रेरित करने के लिए एक युवा ने अनोखा अभियान शुरू किया। करनाल के गांव माजरा रोडान निवासी सूमेध मेहला साइकिल से हरियाणा की सैर पर निकला है। साइक्लिंग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

पर्वतारोही सूमेध मेहला मूल रूप से करनाल जिले के गांव माजरा रोड़ान निवासी है। बीएससी की पढ़ाई बीच में छोड़ पर्वतारोही का कोर्स करने वाले सूमेध ने बताया कि आज का युवा खेलों, योग से दूर होता जा रहा है और नशे की गिरफ्त में आ रहा है। इसलिए युवाओं को बुराई से बचाने के लिए उसने अनोखा अभियान चलाने का फैसला लिया। सूमेध ने साइकिल पर पूरे हरियाणा का दौरा करने का फैसला किया। सूमेध बेसिक माउंटेनिंग कोर्स और एडवांस कोर्स करने के बाद हिमाचल, उत्तराखंड की कई पहाड़ियों पर चढ़ चुका है। उसने 21 नवंबर से हरियाणा की साइकिल यात्रा शुरू की। करनाल से शुरू हुई यात्रा के दौरान वह अब तक यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, फतेहाबाद के शहरों से होकर गुजर चुका है। यहां उन्होंने युवाओं को योगा और वॉकिंग के लिए प्रेरित किया। वीरवार को सूमेध सिरसा पहुंचा।
विज्ञापन

पर्वतारोही बोला : मेरा भी समाज के प्रति दायित्व, उसे पूरा करना है
सिरसा में साइक्लिंग करते हुए आए पर्वतारोही सूमेध ने कहा कि मेरा भी समाज के प्रति कुछ दायित्व बनता है। आज देखता हूं कि युवा वर्ग ही नशे की चपेट में आ रहा है। इसलिए उन्हें जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि योगा, साइक्लिंग और वॉकिंग से हम पसीना बहाकर स्वस्थ रह सकते हैं। क्योंकि आज के समय में यदि कोई बीमारी अपनी चपेट में ले ले तो उसने बचना मुश्किल हो जाता है, इलाज भी महंगा है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से शुरू हुई यात्रा के 5वें दिन सिरसा पहुंच गए हैं। अब आगे की यात्रा शुक्रवार से शुरू करेंगे। सूमेध ने बताया कि शुक्रवार को वे हिसार के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे हांसी, जींद होते हुए हरियाणा के दूसरे शहरों में भी जाएंगे। उसका लक्ष्य हम फिट तो इंडिया फिट स्लोगन को लेकर चल रहे हैं ताकि लोग प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed