फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Suffering is omnipresent, its main reason is ignorance: Raghubir Maharaj

दुख सर्वव्यापक है, इसका प्रमुख कारण है अज्ञान : रघुबीर महाराज

Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Suffering is omnipresent, its main reason is ignorance: Raghubir Maharaj
सिरसा। प्रभु रामलाल नर सेवा नारायण सेवा योग ट्रस्ट हुडा में सोमवार को मासांत सत्संग हुआ। इसमें योग गुरु रघुबीर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन की चार सच्चाइयां हैं। एक दुख, दूसरा दुख का कारण अज्ञान, तीसरा निवृत्ति ज्ञान और चौथा परमानंद।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नश्वर सकार में दुख के बारे में परम संत गुरुनानक देव ने सत्य फरमाया है कि बाली रोवे नाहे भनार, नानक दुखिया सब संसार। इस विषय में फरीद साहब ने सत्य कहा है मैं जानिया दुख, मुझ को दुख सवाया जग, ऊपर चढ़ के वेखिया, घर-घर ऐहो मृग। चाहे आप कहीं भी रहें लेकिन दुख सर्वव्यापक है। इसका कारण है अज्ञान।
विज्ञापन


मनुष्य के जीवन में अज्ञान रहने तक दुख बना रहेगा। यह अज्ञान अंधकार ईश्वर को ढक लेता है। इस दुख का निवारण केवल ज्ञान और ब्रह्म ज्ञान होने पर ही हो सकता है, उसके बिना नहीं। ब्रह्मज्ञान पूर्ण गुरु की कृपा से होता है। पूर्ण गुरु की कृपा बिना ब्रह्मज्ञान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुबीर महाराज ने कहा कि इस सत्य को सिख, धर्म, योग मन, सनातन धर्म मानते हैं। दास ने भी ऐसा जगत गुरुस्वामी देवी दयाल महाराज की कृपा से अनुभव किया। आत्मज्ञान होने पर ही परमानंद, परम शांति की प्राप्ति है। इसको प्राप्त करने के लिए राजा लोग अपना राजपाठ भी त्याग देते हैं, लेकिन सिख धर्म, योग मत, प्रभु रामलाल का योग घर त्यागने के हक में नहीं है। गुरु कृपा से मनुष्य घर में रह कर ही आत्म ज्ञान और परमानंद को प्राप्त कर सकता है।


इस पवित्र मौके पर शक्तिसागर, पृथ्वी सिंह बैनीवाल, यश चावला योगाचार्य, हरि सिंह, लक्ष्य, भारत भूषण, विपिन, विजय, सतीश, रोहताश, अंकिता, हर सिमरन, संगीता, ऊषा, फूलरानी, सुमन, अंजू, रजनी आदि भक्तजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed